CATEGORY: Institution Building & Capacity Building, new

संकुल स्तरीय संघ (CLF) विजनिंग और दीर्घकालिक रणनीति

Course Access: Lifetime
Course Overview

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत संकुल स्तरीय संघ (CLF) केवल बैठकों का आयोजन करने, रिकॉर्ड रखने या ऋण वितरण तक सीमित नहीं है। एक मजबूत और प्रभावी CLF अपने सदस्यों, उनके परिवारों और पूरे समुदाय के दीर्घकालिक विकास की दिशा भी तय करता है।

यह कोर्स संकुल स्तरीय संघ (CLF) के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी समिति (EC) सदस्यों, ब्लॉक एवं जिला स्तर के आजीविका स्टाफ, कम्युनिटी कैडर्स तथा अन्य सामुदायिक नेतृत्वकर्ताओं के लिए तैयार किया गया है।

इस कोर्स में हम सीखेंगे कि सहभागी तरीकों (Participatory Tools) का उपयोग करके अगले 5 वर्षों के लिए एक साझा विजन (Vision) या भविष्य की रूपरेखा कैसे तैयार की जाती है। इस प्रक्रिया में दीदियाँ स्वयं यह सोचती हैं कि आने वाले वर्षों में उनके समूह, परिवार और गाँव किस प्रकार विकसित हों। साथ ही वे यह भी समझती हैं कि उन सपनों को पूरा करने के लिए कौन-कौन से कार्य आवश्यक हैं, किन कार्यों को पहले करना चाहिए और कौन-सी ताकतें बदलाव को आगे बढ़ाती या रोकती हैं।

यह कोर्स केवल योजना बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी बताता है कि तैयार किए गए विजन को प्रशिक्षण हॉल से निकालकर गाँव-गाँव तक कैसे पहुँचाया जाए ताकि पूरे समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।