CATEGORY: Institution Building & Capacity Building

सीएलएफ बैठक संचालन प्रक्रिया

Course Access: Lifetime
Course Overview

यह डिजिटल कोर्स विशेष रूप से DAY-NRLM (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के तहत काम करने वाले ब्लॉक और जिला स्तर के फील्ड स्टाफ, यंग प्रोफेशनल्स, संकुल स्तरीय संघ (CLF) के जीविका/मिशन स्टाफ, एकाउंटेंट्स और ग्रामीण महिला प्रतिनिधियों (CLF Leaders/EC/SHG Members) के लिए तैयार किया गया है।

इस कोर्स का उद्देश्य क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) की मासिक बैठकों की गुणवत्ता में सुधार करना है। अक्सर फील्ड में देखा जाता है कि बैठकें बिना किसी निश्चित एजेंडे या बिना व्यवस्थित बैठक व्यवस्था के होती हैं, जिससे समय की बर्बादी होती है और महत्वपूर्ण वित्तीय व सामाजिक निर्णय नहीं लिए पाते। इस कोर्स को पूरा करने के बाद शिक्षार्थी एक आदर्श, पारदर्शी और परिणामोन्मुखी बैठक आयोजित करने में पूरी तरह सक्षम हो जाएंगे।

हमारे राष्ट्रीय प्रशिक्षक (Instructor Highlight)

  • नाम और पद: श्री शिवाजी (National Resource Person)

  • संस्थागत सहयोग: State Rural Livelihood Mission, Arunachal Pradesh ||  Livesscape

क्लस्टर लेवल फेडरेशन (CLF) ग्रामीण महिलाओं के संस्थागत विकास का महत्वपूर्ण मंच है। प्रभावी CLF बैठकें बेहतर निर्णय, वित्तीय अनुशासन, कार्यों की समीक्षा, योजना निर्माण और सामुदायिक नेतृत्व को मजबूत बनाती हैं।

यह कोर्स CLF लीडर्स, EC Members, Community Resource Persons तथा फील्ड स्टाफ को CLF बैठकों की सही प्रक्रिया, बैठक संचालन, एजेंडा निर्धारण, निर्णय लेने की प्रक्रिया तथा बैठक प्रबंधन के व्यावहारिक तरीकों को समझाने के लिए बनाया गया है।

इस कोर्स में  वीडियो आधारित मॉड्यूल हैं जो प्रतिभागियों को CLF बैठक की तैयारी से लेकर बैठक के सफल संचालन तक पूरी प्रक्रिया सिखाएंगे।